LAC पर सीमा विवाद को कैसे सुलझाया जाए? भारत सरकार ने चीन को सुझाए हैं ये तीन रास्ते
हिंदी न्यूज़ › देश › LAC पर सीमा विवाद को कैसे सुलझाया जाए? भारत सरकार ने चीन को सुझाए हैं ये तीन रास्ते LAC पर सीमा विवाद को कैसे सुलझाया जाए? भारत सरकार ने चीन को सुझाए हैं ये तीन रास्ते लाइव हिन्दु्स्तान टीम,नई दिल्ली | Published By: Shankar Pandit Last updated: Thu, 11 Feb 2021 11:09 AM चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लद्दाख की स्थिति पर राज्यसभा में बयान दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले साल से जारी गतिरोध के बीच चीन के साथ सैन्य और कूटनीतिक स्तर की कई वार्ताएं हुईं, मगर अब तक कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। हालांकि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि बातचीत के दौरान भारत ने ड्रैगन को चीन के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के लिए तीन सिद्धांतों को सुझाया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम तीन सिद्धांतों के आधार पर सीमा विवाद का समाधान चाहते हैं। 1. दोनों पक्षों द्वारा एलएसी को माना जाए और उसका आदर किया जाए 2. किसी भी पक्ष द्वारा एकतरफा स्थिति को बदलने का प्र...