RPM और Torque में अंतर क्या है?
RPM और Torque में अंतर क्या है? Er. Rajan kumar नमस्कार दोस्तो आज की इस पोस्ट में हम आरपीएम और टार्क क्या है और RPM Torque में अंतर क्या होता है? इसे बिलकुल आसान शब्दों में जानने की कोशिश करेंगे। 1. What is RPM (आरपीएम क्या है) 2. Motor में RPM का मतलब? 3. What is Torque (टार्क क्या है) 4. What is RPM Torque and Difference दोस्तों जब कभी हम किसी मोटर की बात करते है या फिर हम किसी इंजन के बारे में बात करते है, तो उस समय हमे काफी जगह Torque और RPM यह दोनों शब्द सुनने को मिलते है। अब आखिर यह दोनों क्या होते हैं और इन दोनों के बीच अंतर क्या है? इसे हम एक एक करके जान लेंगे। What is RPM (आरपीएम क्या है) अगर हम सबसे पहले RPM की बात करते हैं कि आखिर RPM क्या होता है? तो इसके बारे में लगभग सभी लोगों को पूरी तरह से जानकारी होती है, लेकिन फिर भी हम थोड़े कंफ्यूज रहते है। तो आज आप उस कंफ्यूजन को भी दूर कर पाओगे। सबसे पहले हम RPM का पूरा नाम जाने तो यह Rotation Per Minute होता है और कई जगह पर इसे Revolutions Per Minute (रिवॉल्यूशन पर मिनट) भी कहा जाता है। फिर भी अगर...